लुधियाना पहुंचे डी.जी.पी. गौरव यादव ने अधिकारियों की बुलाई बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 04:56 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव आज लुधियाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक क्राइम रिव्यू मीटिंग की। मीटिंग के दौरान डी.जी.पी. गौरव यादव ने अधिकारियों को अपनी कुशलता में सुधार और लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। राज्य में बढ़ रहे क्राइम को लेकर डी.जी.पी. पंजाब ने आज लुधियाना में अधिकारियों के साथ एक विशेष मीटिंग की। 

जिक्रयोग्य है कि पिछले कुछ माह के दौरान राज्य में गैंगस्टरों के एक्टिव होने से लोगों में खौफ की भावना पाई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कई खुंखार गैंगस्टरों को काबू भी कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक क्राइम की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अभी हाल ही में लुधियाना पुलिस ने भी कुछ गैंगस्टरों को हथियारों सहित काबू किया था, जिसके बाद महानगर में पुलिस चौकसी को और मजबूत कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक क्राइम रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया। 

Content Writer

Subhash Kapoor