PICS: कबूतरों की यह नस्लें हैं कमाल की, कीमतें आपको कर देंगी हैरान

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 03:04 PM (IST)

जालंधर: हर इंसान किसी न किसी का शौकीन होता है। शौक कब, कहां और किस चीज का पैदा हो जाए, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। रविवार को शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पिजन फ्लाइंग एंड ब्रीड शो क्लब द्वारा एस.डी. कालेज में करवाए गए 56वें नसलिंग शो मुकाबले में कबूतर प्रेमियों का निराला ही शौक दिखा।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

शो में लाए गए सभी कबूतरों की अपनी ही खासियत थी। कोई अपनी दिखावट से सबको अपने ओर खींच रहा था तो कोई अपनी उड़ान से लोगों का दिल जीत रहा था। शो में क्लब के प्रधान सरवन सिंह के कलसरे व स्लेटी जीरे कबूतरों की जोड़ी की कीमत 7 करोड़ रुपए थी। इनकी खुराक सुच्चे मोती, बादाम, केसर और देसी घी है। इसके इलावा भी अन्य कई ऐसे कबूतर हैं, जिनकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

शाके मलवई नस्ल
शाके मालवे से संबंधित नस्ल के कबूतर की कीमत 20 हजार रुपए जोड़ा है। इसकी खासियत यह है कि इस नस्ल के कबूतर की आंखें काली होती हैं और यह 12 घंटे तक आसमान में उड़ सकते हैं। यदि इनकी खुराक की बात की जाए तो यह बाजरा, सरसों और चने खाते हैं।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

कलसरे और सलेटी जीरे नस्ल
कलसरे और सलेटी जीरे नसल के कबूतरों की कीमत 7 करोड़ रुपए जोड़ा है। इसकी खासियत यह है कि यह 15 घंटे लगातार आसमान में उड़ सकते हैं। इनकी खुराक सुच्चे मोती, बादाम, केसर, दूध, देसी घी और मेवा है।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

मालवे से संबंधित नस्ल
मलवई नस्ल के कबूतर की कीमत एक लाख रुपए जोड़ा है। इनकी खासियत यह है कि यह मालिक के इशारे पर काम करते हैं। इनकी खुराक गेहूं, चने, बाजरा, दाल आदि है।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

मसकली नस्ल
मसकली नस्ल के कबूतर की कीमत 15 हजार रुपए जोड़ा है। इनकी खासियत यह है कि यह अपनी पुंछ को घुमावदार बना लेते हैं। यह भी फेंसी श्रेणी में आते हैं। यह उड़ान नहीं भरते हैं। यह ख़ुराक में गेहूँ, चने, बाजरा और दाल लेते हैं।

थीफ पोटर नस्ल
इसी तरह थीफ पोटर नस्ल के कबूतर की कीमत 1200 रुपए जोड़ा है। इनकी खासियत यह है कि फैंसी कैटेगरी के इस नस्ल के कबूतर उड़ान नहीं भरते। खुराक में यह गेहूं, चने, बाजरा और दाल खाते हैं।

पाकिस्तानी सरैजी नस्ल
पाकिसतानी सरैजी नसल के कबूतर की कीमत 2500 रुपए जोडा है। ख़ासियत यह है कि यह नसल भी फेंसी कैटेगिरी में आती है। यह भी उड़ान नहीं भरते हैं। ख़ुराक में यह गेहूँ, चने, बाजरा और दाल खाउंदे हैं।

PunjabKesari, different breeds of pigeons

इंडियन फाउंटेन नस्ल
इंडियन फाउंटेन नस्ल के कबूतर की कीमत 2500 रुपए जोड़ा है। इनकी खासियत यह है कि यह अपनी पुंछ को फव्वारे के रूप में फैला लेते हैं। खुराक में यह चने, बाजरा और दाल खाते हैं।

नकाबपोश नस्ल
नकाबपोश नस्ल के कबूतर 5 से 8 हजार रुपए जोड़े में मिलते हैं। इनकी खासियत यह है कि यह कबूतर अपनी गर्दन के पास पंख फैला कर घेरा बनाता है और कबुतरों की यह नस्ल भी उड़ान नहीं भरती। यह खुराक में गेहूं, चने और सोयाबीन खाते हैं। 

PunjabKesari, different breeds of pigeons


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News