जालंधर में सीनियर पुलिस अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 01:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर में डी.आई.जी. इंद्रबीर  की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पंजाब विजिलेंस यूनिट ने डी.आई.जी. इंद्रबीर सिंह को रिश्वत मामले में नामजद किया था। वहीं इंद्रबीर सिंह को कोर्ट ने समन भेजे हैं और एक अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के आदेश भी जारी हुए हैं। बता दें कि पुलिस ने डी.एस.पी. लखबीर सिंह को एक सरकारी गवाह बनाया है।

यह भी पढ़ें: होली से पहले पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर, विभाग ने की भविष्यवाणी

मिली जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. लखबीर सिंह संधू सेशन जज राकेश कुमार की कोर्ट में पेश हुए थे। पेशी दौरान संधू ने कबूल किया है कि डी.आई.जी. इंद्रबीर सिंह को रिश्वत के पैसे दिए गए थे जिसके बाद कोर्ट ने उक्त कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में PRTC Bus के साथ भयानक हादसा, सवारियों में मची चीख पुकार

जानें क्या है मामला

बता दें कि डी.आई.जी. इंद्रबीर सिंह पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। यह रिश्वत एक नशा तस्कर से मांगी गई थी। पुलिस द्वारा जब नशा तस्कर को 2022 में भिखीविंड पुलिस ने काबू किया था तब पूछताछ दौरान नशा तस्कर ने कई पुलिस अधिकारियों के संलिप्त होने को लेकर खुलासे किए थे। जिसके चलते लखबीर संधू का नाम भी सामने आया। डी.एस.पी. लखबीर संधू की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में डी.आई.जी. इंद्रबीर का नाम भी सामने आया था। उक्त मामले में लगे आरोपों के आधार पर डी.आई.जी. इंद्रबीर सिंह को नामजद किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila