DIG इंदरबीर की गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, कहा- लूंगा लीगल एक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 10:07 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह को विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार किए जाने की खबर बेबुनियाद निकली है। पता चला है कि विजिलैंस ने डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह को न तो गिरफ्तार किया है और न ही उन पर कोई करप्शन चार्ज लगा है। इस मामले में डी.आई.जी. से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने घर पर हैं तथा उनके खिलाफ यह दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, जोकि बेबुनियाद है।

डी.आई.जी. ने कहा कि इस संबंघ में वह लीगल माहिरों से मशविरा लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। गौरतलब  है कि कुछ स्थानीय मीडिया की तरफ से डी.आई.जी. इंदरबीर पर करप्शन चार्ज लगने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर चलाई गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News