झोटा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा Action, मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 06:29 PM (IST)

पंजाब डैस्क : मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में DIG का बयान सामने आया है। डी.आई.जी. का कहना है कि वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी अश्वनी कुमार के परिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। DIG के अनुसार, पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि मानसा में मंगलवार सुबह परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां इतनी नजदीक से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News