घर में चल रहे गंदे धंधे का पर्दाफाश , 2 लड़के और 2 लड़कियों को इस हाल में रंगे हाथ किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 01:29 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ङ्क्षभडर की अगुवाई में शहर के भादसों रोड पर मोटी रकम वसूल कर करवाए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चकला चलाने वाली महिला सहित 7 को गिरफ्तार किया गया है।

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि चकला चलाने वाली सतनाम कौर, सुमित कुमार और उसकी पत्नी मोना कपूर सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

इंस्पैक्टर भिंडर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सतनाम कौर पिछले काफी समय से अपने मकान में लड़के और लड़कियों को बुला कर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही है और मोटी रकम वसूलती है। सतनाम कौर के घर सुमति और मोना ग्राहक लेकर आते हैं और आज भी सुमित और मोना सतनाम कौर के घर लड़के और लड़कियों को लेकर आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर सतनाम कौर, सुमित, मोना समेत 2 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। 

Content Writer

Vatika