लव मैरिज बनी मुसीबत! थाने तक पहुंचा मामला, पत्नी समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 01:18 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): करीब डेढ़ साल पहले एक जोड़ा लव मैरिज करवाता है परंतु शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरु हो जाता है। लव मैरिज करवाने के बाद प्रेमिका बनी पत्नी अपने परिजनों के साथ पति के घर आती है और सोने के गहनों सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाती है। पीड़ित पति ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी।
जांच पड़ताल के बाद इलाका पुलिस पीड़ित पति साहिल बाहरी निवासी अहाता फकीर चंद के बयान पर उसकी पत्नी सिमरन, सास नीलम रानी, ससुर विनोद छाबड़ा, सुनीता अरोड़ा, सचिन अरोड़ा निवासी कंगनपुर रोड़, कीर्ति नगर सिरसा, हरियाणा के खिलाफ चोरी और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लेती है।
पीड़ित साहिल ने बताया कि 04 दिसंबर 2024 में उसकी सिमरन के साथ लव मैरिज हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही सिमरन की बड़ी डिमांडे शुरु हो गई परंतु वह सिमरन की सभी डिमांड पूरी करने में असमर्थ था। रोजाना लड़ाई झगड़े के कुछ दिनों बाद सिमरन मायके चली गई। 12 नवंबर 2025 को सिमरन अपने माता-पिता सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस गई।
ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर गाली गलौच की और धमकाते हुए उसकी अलमारी में रखे लाखों की कीमत का करीब 15 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि दंपति की लव मैरिज हुई थी। केस दर्ज होने से पहले दोनों पक्षों में कई बार समझौता भी हुआ। आखिर में पति ने शिकायत की है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके घर में घुसे और गहने और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

