फगवाड़ा में तेज रफ्तार बस से दहशत! चालक और कंडक्टर का सवारियों से हुआ विवाद, भारी हंगामा
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 06:18 PM (IST)
फगवाड़ाः फगवाड़ा में ओवरस्पीड बस चलाए जाने पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल बंगा से फगवाड़ा आ रही नरवाल एक्सप्रेस बस में सवारियों और बस चालक व कंडक्टर के साथ जमकर विवाद हुआ। सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर पर तेज रफ्तार और गलत बस चलाने के आरोप लगाए है। सवारियों का कहना है कि बस चालक और कंडक्टर ने नशा किया हुआ था। इस दौरान सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर को बस रोकने के लिए अपील की, लेकिन बस चालक और कंडक्टर ने बस नहीं रोकी। बस चालकों का कहना है कि उन्होंने छलांग लगाकर सड़क के आगे आकर बस को रुकवाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना को लेकर सवारियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया। सवारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बस को रोकने के लिए कहा, लेकिन बस चालक बस को रोकने की बजाए गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान बस चालक के साथ नशे को लेकर पूछताछ के बारे में पूछा गया तो वह सवारी का फोन छीनने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सवारियों में चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। हालांकि वीडियो में बस चालक द्वारा कहा जा रहा है कि उसका पठानकोट का समय मिस हो गया है। इस दौरान अन्य वीडियो में सवारी द्वारा कहा गया कि बस पलटने से बड़ी मुश्किल से बची।



