Video-रंजिश को लेकर पुलिस मुलाजिम के बेटे ने की फायरिंग, युवक घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 03:02 PM (IST)

अमृतसरः अमृतसर के छेहरटा इलाके में खेल को लेकर हुई तकरार के बाद एक पुलिस मुलाजिम के बेटे ने जगरूप नाम के लड़के पर शरेआम फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

दरअसल, कुछ समय पहले गुरजिंदर सिंह और जगरूप सिंह नाम के युवकों में वालीबाल खेलते वक्त झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में गुरजिंदर और उसके साथियों ने जगरूप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Punjab Kesari