छहर्टा में बढ़ रहा आपराधिक ग्राफ, गली में खेल रहे दो बच्चों की टांगों में लगी गोली

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 02:42 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): छहर्टा में बढ़ रहा अपराधिक ग्राफ कई मासूम लोगों को अपनी लपेट में ले रहा है। हाल ही में छहर्टा क्षेत्र में चली गोलियों ने आम आदमी पार्टी के नेता सुरेश शर्मा को घायल कर दिया था। अभी तक यह मामला सुलझ नहीं पाया था कि आज फिर से पुरानी रंजिश के चलते नारायणगढ़ सुभाष नगर में 3 युवकों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए। यह गोलियां किसी और को नहीं बल्कि गली में खेल रहे दपिन्द्र सिंह व आकाशदीप की टांगों में जा लगी जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही थाना छहर्टा की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चिन्नी, तरनप्रीत व अम्मू का पिछले लम्बे समय से अमनप्रीत व लखविन्द्र नामक युवक के साथ झगड़ा चल रहा था। आज इसी रंजिश के चलते पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार हो चिन्नी, तरनप्रीत व अम्मू आए और गोलियां चलाने लगे जिसमें गली में खेल रहे दो नन्हें युवक दपिन्द्र सिंह व आकाशदीप सिंह की टांगों में गोलियां लगी। घटना की  जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना छहर्टा के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरीश बहल ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए। 

क्या कहना है ए.डी.सी.पी. का?
ए.डी.सी.पी. लखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और गोलियां चलाने वाले तीनों युवकों के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।

swetha