सड़क पर भिड़ी दो कारें: गुस्से में आए दोनों वाहन चालकों ने तोड़े एक-दूसरे के शीशे

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 11:42 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : महानगर के व्यस्ततम क्षेत्र  श्रृंगार सिनेमा रोड पर दो गाड़ियों की आपसी टक्कर के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। मामूली टक्कर से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तीखी तकरार हो गई। आक्रोश में आकर दोनों गाड़ी मालिकों ने एक-दूसरे की कारों के शीशे तोड़ डाले। जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।और सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। और उसके बाद दोनों गाड़ियों वाले चले गए। इस बारे में स्थानीय डिवीजन नं 3 में बात की गई तो उनका कहना था। कि इस घटना की कोई शिकायत नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News