डॉक्टर को मारने चाकू लेकर अस्पताल में घुसा रिटायर्ड फौजी, मरीज बिस्तर छोड़कर भागे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:37 PM (IST)

 डेराबस्सीः डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में  रिटायर्ड फौजी ने हाथ चाकू लेकर काफी उत्पात मचाया। करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल में घुसे फौजी के  हाथ में म्यान और दूसरे में चाकू था। वह बार-बार यही कह रहा था कि डॉक्टर को भेजो उसे मार दूंगा। इस दौरान अस्पताल में मौजूद सभी लोग डर गए।  वहीं रिटायर्ड फौजी को  काबू करने के प्रयास में ड्यूटी अफसर ए.एस.आई. गुरमुख सिंह व सफाई कर्मी कुलदीप सिंह घायल हो गए। हालात ऐसे थे  जख्मी और बीमार मरीज जो उठ सकने की हालत में भी नहीं थे, वे भी बचाव के लिए बिस्तर छोड़ सुरक्षित जगह की तलाश में दौड़ पड़े।

पुलिस ने घायल ड्यूटी अफसर ए.एस.आई. गुरमुख सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ सेक्टर-18 के रहने वाले रिटायर्ड मेजर गोविंद बख्शीश सिंह (61 साल) पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से एक लंबा चाकू और हमले में इस्तेमाल किया गया छोटा चाकू भी बरामद कर लिया गया है।  पुलिस रिटायर्ड फौजी की तलाश में जुटी है।

swetha