हवालातियों ने हमला कर 2 पुलिस कर्मियों को किया जख्मी

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 01:12 PM (IST)

मानसा (स.ह.): जिला जेल मानसा में बंद हवालातियों ने जेल के 2 पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
 

जानकारी के अनुसार जिला जेल मानसा में बंद हवालातियों ने जेल के 2 पुलिस कर्मचारी धन्ना सिंह व सतवंत सिंह पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

swetha