भाजपा को करारा झटका, एस.सी. मोर्चा के जिला प्रधान ने पार्टी से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 04:51 PM (IST)

बनूढ़ (गुरपाल): केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राज्य के किसानों, मजदूरों और अलग-अलग वर्गों द्वारा काले कानूनों को रद्द करने के लिए संघर्ष करने के बावजूद भी रद्द ना किए जाने के कारण राज्य में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है। राज्य के लोगों के गुस्से से बचने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी से लगातार इस्तीफे दिए जा रहे हैं। बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के एस.सी. सेल के जिला पटियाला उत्तरी के प्रधान और पूर्व कौंसलर हेप्पी कटारिया ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। 

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के साथ किए गए धक्के के कारण उनका मन बहुत उदास हो रहा है। काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों पर इस अत्याचार के लिए भाजपा जिम्मेदार है, जिस कारण मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और मैं पहले की तरह शहर के लोगों की अपने तौर पर सेवा करता रहूंगा। गौरतलब है कि बनूढ़ शहर में भाजपा का एकलौता कौंसलर था और किसान आंदोलन के कारण भाजपा का शहर में जनआधार दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है।

Mohit