शहर में मुख्य मार्ग बंद कर कार्यक्रम करने पर गरमाई सियासत, AAP सरकार पर बरसे लकी संधू
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 11:56 AM (IST)
जालंधर: शहर में मुख्य मार्ग को बंद कर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष लकी संधू ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए जनता को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक के नाम पर श्री राम चौक पर सड़क के बीच टेंट लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया, जिससे आम लोगों और कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संधू ने सवाल उठाया कि क्या सरकार को पिछले 4 वर्षों में व्यापारियों की समस्याएं नजर नहीं आईं, जो अब चुनाव नजदीक आते ही बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।
लकी संधू ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और जनता सब देख रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में जनता मौजूदा सरकार को जवाब देगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

