DJ विवादःधरना बंद करने का कहने से कांग्रेसी विधायक पर भड़के थे लोग,पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:33 AM (IST)

मोगाः गांव मस्तेवाला में शनिवार रात डी.जे. लागने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से युवक की मौत को लेकर परिवार से मुलाकात करने पहुंचे हलका धर्मकोट के विधायक सुखजीत सिंह पर प्रदर्शनकारियों की तरफ से हमला करने का पुलिस ने कईयों पर मामला दर्ज किया है। इनमें करमजीत सिंह कोटकपूरा, मंगा सिंह गांव बेरुके, दर्शन सिंह निवासी तूड़ और तारा सिंह निवासी मोगा सहित कई अज्ञात व्यक्तियों शामिल हैं। इन पर इरादा कत्ल सहित कई अन्य धराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद संगठनों ने फिर से संघर्ष की चेतावनी दी है। चाहे अभी तक किसी भी संगठन नेता ने किसी भी तरह के संघर्ष की पुष्टि नहीं की परन्तु उनमें रोष जरूर है। उल्लेखनीय  है कि डी.जे. प्रोगराम दौरान चली गोली में 19 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सिविल अस्पताल मोगा में लगाए गए धरने दौरान अफसोस प्रकट करने आए हलका धर्मकोट के विधायक सुखबीर सिंह लोहगढ़ ने कहा था कि ऐसे हादसे होते ही रहते हैं, अब आप चुपचाप धरना समाप्त कर दो। यह बात सुन कर धरनाकारी भड़क गए और उन्होंने विधायक की गाड़ी की तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी थी।

swetha