Breaking : DM रंधावा सु'साइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का और बढ़ा रिमांड

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:18 PM (IST)

अमृतसर : डी.एम. रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने भुल्लर का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा दिया है। पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सिर्फ लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी हुई है, जबकि उनके पिता और निजी सहायक (पीए) अभी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डी.एम. रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और कोर्ट के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिमांड बढ़ने के बाद अब भुल्लर से सुसाइड केस से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News