DM रंधावा आत्महत्या मामला: पीड़ित परिवार ने की सुरक्षा की मांग, रोती-बिलखती मां बोली- 'झाड़ू वाले मेरा बेटा खा गए'

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर और तरनतारन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार मीडिया के सामने आया है। गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने इंसाफ की मांग करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ मारपीट की गई और परेशान किया जा रहा था। इसके साथ ही परिवार को खत्म करने की धमकियां दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार पति पर ही डिपेंडेंट था। उपिंदर कौर ने कहा कि अब वह अपने 3 बच्चों की परवरिश, बूढ़ी मां की देखभाल कैसे करेंगे ये उनके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की है कि उन्हे इंसाफ मिले और लालजीत सिंह भुल्लर को अरेस्ट किया जाए। 

उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि जब तक संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर लालजीत भुल्लर को जेल भी हो जाती है तब भी उन्हें डर रहेगा कि उन्हें और उनके परिवार की जान को खतरा है। वहीं मीडिया के सामने गगनदीप रंधावा की मां ने रोते हुए कहा कि झाड़ू वाले उनका बेटा खा गए। उन्होंने तो मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया।    

उपिंदर कौर ने कहा कि कहा कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थी कि उनके बच्चों को मार दिया जाएगा। इस वजह से वह अपने घर में भी नहीं रह पा रही थी और बच्चों को मायके में छोड़ना पड़ा था। उनका कहना है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने यह कदम लगातार मानसिक तनाव और गैंगस्टर से जान से मारने की धमकियों के कारण उठाया। बता दें कि रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर का नाम था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News