''पुलिस भी तुम्हें नहीं बचा सकती'', दोआबा इंचार्ज को फिर मिली गैं''गस्टरों की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:41 PM (IST)

फगवाड़ा : दरवेश पिंड निवासी और आम आदमी पार्टी के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू को एक बार फिर गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें लगातार विदेशी नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार +44 (यूके) कोड वाले नंबर से कई बार मिस्ड कॉल की गईं। कॉल का जवाब न मिलने पर व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक और डराने वाले संदेश भेजे गए। मैसेज में परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है। स्क्रीनशॉट में पहले लगातार मिस्ड वॉयस कॉल और फिर धमकी भरे संदेश दिखाई दे रहे हैं, जिनमें गिफ्ट कार्ड भेजने की बात भी कही गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी समेत कई अधिकारी राजू के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी दलजीत राजू को इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय व्हाट्सऐप पर भेजे गए संदेश में खुद को ‘काला राणा’ बताने वाले व्यक्ति ने दावा किया था कि पुलिस भी उन्हें नहीं बचा सकती। उस घटना के बाद से राजू और उनका परिवार मानसिक तनाव में है।

राजू का कहना है कि उन्हें पहले भी कथित तौर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से संचालित नंबरों से फिरौती की मांग और धमकी भरे कॉल मिल चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच के दावों के बावजूद ऐसी घटनाओं का दोहराया जाना परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करता है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News