‘आप’ के संपर्क में दोआबा के बड़े उद्योगपति, दी जा रही बड़ी ऑफर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 11:32 AM (IST)

होशियारपुर (घुम्मन): आम आदमी पार्टी पंजाब मिशन-2022 को मजबूत करने के लिए बड़े कारोबारियों और अन्य पार्टियों के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दोआबा का एक वरिष्ठ उद्योगपति ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में है। उन्हें पार्टी की मदद के बदले राज्यसभा सीट की पेशकश की जा रही है। अगर हकीकत में ऐसा हुआ तो यह पंजाब के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और ‘आप’, कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को झटका दे सकते हैं।

अकाली दल ने बसपा के साथ समझौता कर दलित वोट बैंक को लुभाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अकाली दल को झटका देने के लिए एक दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर कार्ड खेला है। मिशन-2022 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने भी यही किया है। पिछले 10 वर्षों में अकाली दल के प्रदर्शन और कांग्रेस के पिछले साढ़े 4 वर्षों में गरीब और आम लोगों की तरफ ध्यान न देने से पंजाबियों में रोष है। इसके अलावा रेत के बढ़ते दाम व आसमान छूती बिजली की दरें भी एक मुख्य कारण है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन आंतरिक राजनीति में उथल-पुथल जारी है। पंजाब के लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों पर ‘आप’ नजर रखे हुए है जिसके अनुसार ही पार्टी द्वारा कदम उठाया जा रहा है। लोग अकाली दल और कांग्रेस को झूठे वादों से धोखा देने के लिए कोस रहे हैं। अकाली दल के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों के घटते रुझान से पंजाब में आम आदमी पार्टी को फायदा हो सकता है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News