डाक्टर की शर्मनाक करतूत,बेहोशी का टीका लगा महिला से किया रेप

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 03:13 PM (IST)

नवांशहर  (त्रिपाठी):  22 वर्षीय विवाहिता को उपचार दौरान नशे का टीका लगा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डाक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना सदर बंगा के आधीन पड़ते गांव की रहने वाली अराधना (कल्पनिक नाम) ने बताया कि करीब 2 वर्ष पहले उसकी शादी यू.पी.निवासी रमाकांत (कल्पनिक नाम) से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ पंजाब आ गई तथा पिछले करीब 5-6 महीनों से वह उक्त गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही है।

 

उसने बताया कि शादी के बाद उसने बड़े आप्रेशन के बाद एक लड़की को जन्म दिया था परन्त आप्रेशन के चलते उसके टांके पक गए जिसकी दवाई वह पहले सरकारी अस्पताल बंगा से ले रही थी। दवाई खत्म हो जाने पर कई बार वह गांव के ही डाक्टर मेहर चंद से दवाई लेने जाती। उसने बताया कि 23 फरवरी को उसके पति ने डाक्टर को फोन कर  दवाई देने के लिए उसके पास घर भेज दिया। डाक्टर के पूछने पर उसने बताया कि उसके पेट में जहां टांके लगे हैं दर्द हो रही है। उसने बताया कि डाक्टर ने उसे एक टीका लगाया जिससे वह बेहोश हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब वह वह होश में आई तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। डाक्टर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह इस संबंध में किसी को कुछ न बताए। 

 


अराधना ने बताया कि उसने उसी समय अपने पति को पूरी बात फोन पर बता दी। उसने बताया कि बात पंचायत के पास जाने पर उक्त डाक्टर  ने अपनी गलती मान ली जिस पर उसके पति ने डाक्टर पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। उसने बताया कि पंचायत ने उन्हें डाक्टर को माफ करने के लिए कहा तथा गणमान्य लोगों के भरोसे के बाद वह शान्त हो गए  परन्तु डाक्टर द्वारा पुन: परेशान न करने के लिखित आश्वासन देने के बाद भी उसे धमकियां मिल  रही थी जिसके चलते पुलिस को शिकायत दी गई। थाना सदर बंगा की पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी डाक्टर मेहर चंद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Punjab Kesari