कनाडा गोलीबारी में घायल हुए पंजाबी युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया Brain Dead

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 04:01 PM (IST)

पंजाब डैस्क : कनाडा के मिल्टन में हुई गोलीबारी में घायल हुए पंजाबी युवक को डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है। मृतक की पहचान सतविंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। 

कॉनेस्टोगा कॉलेज कनाडा में उसने 2022 में ही अपनी ग्रेजुएशन खत्म की थी। वह मिल्टन की एक ऑटो बॉडी शॉप में पार्ट टाइम का काम कर रहा था। इसी बीच, मिल्टन में गोलीबारी हुई जिसके चलते उसे गोली लग गई। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के लिए उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने अब उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। पंजाब में उसके माता-पिता तक पहुंचाने के लिए फंड में पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal