Doctors की लापरवाही: डिलीवरी से किया इनकार तो महिला ने बाजार में दिया बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 05:35 PM (IST)

पठानकोट: जिले का सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। अस्पताल में एक गरीब परिवार की महिला को डिलीवरी कराने के बजाय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि मां-बच्चे में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है। पैसों की कमी के कारण जब परिजन महिला को साइकिल रिक्शा पर बैठाकर घर ले जाने लगे तो उसने बीच बाजार में ही बच्चे को जन्म दे दिया। अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी निवासी सरना एक सितंबर की शाम को डिलीवरी के लिए अपनी सास के साथ सिविल अस्पताल पहुंची। वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि केस बहुत खराब है, इसलिए हम डिलीवरी नहीं कर सकते। ज्योति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद स्टाफ ने पहले अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। इसके बाद जब वह दोबारा स्टाफ के पास आई तो रिपोर्ट देखने के बाद उसे अमृतसर जाने के लिए कहा गया।

 पहले भी एक महिला ने फर्श पर दिया था बच्चे को जन्म  

कुछ महीने पहले सितंबर 2022 को एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद महिला ने लेबर रूम के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। डी.सी ने मामले की जांच के आदेश भी दिए थे। इस घटना के विरोध में कई राजनीतिक दलों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है। सिविल सर्जन अदिति सलारिया का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। एसएमओ को उचित मामले की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा जाएगा। अगर अस्पताल स्टाफ या किसी डॉक्टर द्वारा महिला के इलाज में कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini