कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को बुरी तरह काटा

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 09:10 PM (IST)

जालंधर: सिविल कालोनी में एक कुत्ते ने तीन साल की प्रिया को माथे से बुरी तरह काट डाला। इससे इलाके में कुत्तों की दहशत साफ तौर पर देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रिया कुल्फी लेने के लिए जैसे ही बाहर निकली तो कुत्ते ने उसे माथे से काट खाया। प्रिया के पिता भीम लाल ने बताया कि उसकी बेटी को जैसे ही कुत्ते ने काटा सामने खड़े लोगों ने कुत्ते को ईंटें मारकर भगाया। इसके बाद प्रिया को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए हैं और उसे वैक्सीन का इंजैक्शन भी लगा दिया गया है।

Des raj