पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, मासूम बच्ची को नोच-नोच कर खा गए कुत्ते
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 04:51 PM (IST)
खमाणों (जगजीत सिंह जटाणा): खमाणों के पास गांव लखनपुर में नंबरदार जरनैल सिंह की मोटर पर रहते प्रवासी मजदूर की एक बच्ची मनीशा कुमारी उम्र 3 साल बेटी छोटू राम को खूंखार आदम खोर कुत्तों ने नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक बच्ची मनीषा कुमारी के पिता छोटू ने बताया कि हम पिछले तीन-चार साल से नंबरदार जरनैल सिंह के मोटर पर रहते हैं जहां उनके 12-13 के करीब छोटे बच्चे रहते हैं।
उक्त बच्चे जैसे ही पास की मोटर पर पीने के लिए पानी लेने गए तो उनकी बच्ची मनीशा कुमारी बाकी बच्चों से अलग हो गई। उसे खूंखार कुत्तों ने घेर लिया और नोच-नोच कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूर्व समिति मैंबर विशमजीत सिंह लखनपुर, पूर्व सरपंच हरभजन सिंह गरचा और किसान नेता लखबीर सिंह ने बताया कि पास के गांव मंडेरा में हड्डा रोड़ी है जहां खूंखार किस्म के कुत्ते बड़ी संख्या में रहते हैं जो अक्सर राह जाते बुजुर्ग और बच्चों को घेर लेते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

