शीरा रिसाव घटना के बाद ब्यास नदी में अब तक नहीं दिखीं डॉल्फिन

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 09:05 PM (IST)

चंडीगढ़: एक चीनी फैक्टरी से शीरा का रिसाव होने की घटना के बाद से ब्यास नदी में अब तक सिंधु डाल्फिन नजर नहीं आई हैं। शीरा रिसाव की घटना में बड़ी सं या में मछलियों की मौत हो गई थी। गोइंदवाल साहिब से हरीके तक करीब 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र गंभीर रूप से विलुप्तप्राय डाल्फिन का प्राकृतिक पर्यावास है। ये डाल्फिन केवल भारत और पाकिस्तान में पाई जाती हैं। 

 

अधिकारियों ने कहा कि 17 मई को अमृतसर से करीब 40 किलोमीटर दूर ब्यास शहर में नदी में शुगर फैक्टरी से शीरा का रिसाव हो गया था जिसका जलीय जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा था। पंजाब के मु य वन्यजीवन वार्डन कुलदीप कुमार ने आज कहा,  ‘‘हम ब्यास नदी में डाल्फिन खोज रहे हैं लेकिन हमारी टीम को वे नहीं दिखी हैं। टीम घटना के बाद से उन्हें ढूंढ रही है।’’ 
 

Vaneet