Independence Day पर चंडीगढ़ में बड़ी वारदात, 2 लड़कियों की गला रेत कर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 04:48 PM (IST)

चंडीगढ़: कड़ी सुरक्षा के बीच जहां पूरा चंडीगढ़ जश्न मना रहा था वहीं सैक्टर 22 में 2 लड़कियों का बेरहमी से कत्ल का मामला सामना आया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कातिलों की तालाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कत्ल का यह मामला बीते बुधवार रात का है जिसका खुलासा आज गुरूवार को हुआ। 

दोनों मृतक लड़कियां राजवंत कौर व मनप्रीत कौर बहनें हैं और पंजाब के अबोहर की रहने वाली है। वे सैक्टर 22 के मकान नंबर 2558 में पी. जी. में रह रही थीं और जीरकपुर में एक फैक्ट्री में काम कर रही थीं। दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है। बीती रात उनके कमरे में कोई आया था जिसने घटना को अंजाम देने के बाद बाहर से ताला लगा दिया था। आज सुबह जब उनके परिजनों ने उन्हें फोन किया तो वे फोन नहीं उठा रहीं थीं। जिसके बाद परिजनों ने अपने किसी रिश्तेदार को उन्हें देखने के लिए भेजा था।  सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव कब्जे में ले लिए है।  फ़िलहाल यह अभी पता नहीं लग सका है कि लड़कियों की हत्या किन कारणों के कारण की गई। पुलिस आस-पास की बिल्डिगों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, जिससे कातिलों का कोई सुराग मिल सके। 

Vatika