नूरमहल में Double Murder,किसान के कुएं से बरामद किए लाशों के कंकाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 05:28 PM (IST)

जालंधर(मुनीश बावा): नूरमहल के गांव चीमा कलां में उस समय पर सनसनी फैल गई जब किसान गुरपाल सिंह पाला के कुएं में से 2 बुरी तरह के साथ जली लाशें बरामद हुई, जो पिता पुत्र की बताईं जा रही हैं। 



मृतक की पहचान विद्या नंद यादव(45) और उसका लड़का शुभम कुमार (24) बिहार का रहने वाला बताया जा रहे  हैं, जो दिल्ली में काम करते थे। 14 जुलाई को चीमा कलां के गुरपाल सिंह पाला के पास काम करने वाले उनके ही गांव के रहने वाले राम चंद्र ने विद्या नंद को फ़ोन करके पंजाब अपने गांव बुलाया था। विद्या नंद और शुभम दोनों 15 जुलाई को चीमा कलां में पहुंच गए थे, जहां रात करीब 10 बजे  तीनों पार्टी कर रहे थे। किसान गुरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे  जब वह दोबारा से मोटर पर  आया जहां रामचंद्र मोटर पर अकेला सोया हुआ था। जब उससे विद्या नंद और शुभम बारे पूछा तो उसने यह बात कही कि दोनों ही जालंधर चले गए हैं। उस समय वहां न तो कोई ख़ून का निशान था न किसी अन्य  तरह का लड़ाई झगड़े का कोई निशान था।

इसी बीच जब मृतक का साला और रिश्तेदार उनकी तालाश में रामचंद्र के पास पहुंचा तो उसके टाल मटोल करने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर एस.एस.पी. जालंधर देहाती नवीन सिंगला ने जांच करते हुए लाशों को  कुएं से बरामद किया। । पुलिस ने राम चंद्र के ख़िलाफ़ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह मामला लूट के साथ संबंधित लग रहा है क्योंकि  विद्या नंद के पास 45 हज़ार रुपए नकदी थी और उसके मोबायल भी अभी गायब हैं। 

Content Writer

Vatika