दहेज मांगने के आरोप, पति के खिलाफ किया मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:57 PM (IST)
हाजीपुर (जोशी): थाना हाजीपुर की पुलिस द्वारा दहेज मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना हाजीपुर के एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि मधु बाला पत्नी परमजीत सिंह निवासी गांव पनखूंह, थाना हाजीपुर, हाल निवासी पुनाल, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को एक शिकायत पत्र दिया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पति परमजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह, निवासी पुनाल, फतेहपुर उसे दहेज के लिए तंग-परेशान करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर ने इसकी जांच डी.एस.पी. सब-डिवीजन मुकेरियां को सौंपी थी। डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा बारीकी से जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंप दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों के तहत थाना हाजीपुर में परमजीत सिंह के खिलाफ 'डाउरी एक्ट' (दहेज विरोधी कानून) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

