शादी के 1 साल बाद बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 12:34 PM (IST)

लुधियाना (राज) : आज के समाज में भी दहेज प्रथा खत्म नहीं हुई है, जिस कारण एक विवाहिता फिर दहेज की बलि चढ़ गई।

मृतक महिला की पहचान  पूनम(23) के रूप में हुई है। इस मामले में थाना पी.ए.यू की पुलिस ने महिला के पति संदीप के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। यू पी के जिला हारदोई के रहने वाले पाल ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2022 को बेटी की शादी इयाली खुर्द के रहने वाले संदीप के साथ कि थी। शादी पर उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था।

मगर संदीप उसकी बेटी को फिर बार बार दहेज के लिए परेशान कर रहा था। कुछ दिनों पहले संदीप ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी थी। जोकि बेटी ने उसे बताया था,इसके बाद उसे संदीप का फ़ोन आया कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Content Writer

Vatika