ऐसा पति भगवान किसी को ना दे! शादी के 5 महीने बाद ही शुरू कर दिया था ये काम..

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 11:48 AM (IST)

पंजाब डेस्क: हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवनसाथी उसे हर खुशी देगा लेकिन एक लड़की के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब शादी के 5 महीने बाद दहेज के लिए उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। मामला पंजाब के जिला बटाला का सामने आया है, जहां दहेज लोभियों से तंग आई लड़की ने छत्त से छलांग लगाकर जान दे दी।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. रमेश भारद्वाज ने बताया कि करिश्मा पुत्री सुरजीत निवासी अलीवाल की शादी करीब 5 महीने पहले वरुण सानन के साथ हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने उससे दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके चलते करिश्मा अकसर परेशान रहती थी और ससुरालियों के तानों से दु:खी होकर उसने छत्त से छलांग लगा दी, जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गई और इसे इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज इसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पिता सुरजीत के बयान के आधार पर मृतका के पति वरुण सानन, सास मधु सानन और ननंद नेहा निवासी कपूरथला के खिलाफ धारा 304-बी, 120-बी आई.पी.सी तहत थाना सिटी में केस दर्ज कर दिया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News