दहेज की मांग पूरी न होने की कारण टूटी शादी

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 10:16 AM (IST)

जालंधर(सोनू महाजन): जम्मू से आया एक परिवार जो कि पिछले लगभग 3-4 सालों से जालंधर में रह रहा है। आज उनकी लड़की पायल की शादी जालंधर सोढल के रहने वाले रोहित के साथ थी।

यह शादी रेलवे रोड के महाराजा होटल में थी। जब बारात होटल में पहुंची तो मिलनीयां शुरु हुईं,जिस दौरान लड़के वालों की तरफ से ताए की मिलनी पर सोने की अंगूठी नहीं मिलने पर लड़ाई-झगड़ा शुरु हो गया।

इसके साथ ही लड़के द्वारा स्टेज पर आकर गलत शब्दाबली का प्रयोग किया गया। वहीं लड़की की माता का कहना है कि उन्होंने हमसे सोने के गहने, गाड़ी और 20 लाख रुपए की मांग की साथ ही लड़की वालों ने कहा कि हमारे पास इतने रुपए नहीं है। इस पर लड़के वाले बारात वापिस ले गए।

इस घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन-3 जालंधर की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Pardeep