अगर अफीम की खेती होती तो चिट्टे से किसी मां के बेटे ना मरते: गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 02:57 PM (IST)

पटियाला: श्री मुक्तसर साहिब में अफीम के खेती की शुरूआत करने के बाद हुई डी. डी. आर. पर डा. धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है।

डा. गांधी ने कहा है कि जब से पंजाब में अफ़ीम की खेती बंद हुई है, तब से चिट्टे जैसे भयानक नशे ने पंजाब की कर्इ मांओं के बेटे छीन लिए हैं। अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी अफ़ीम की खेती की मंजूरी मिलनी चाहिए। पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए गांधी ने कहा कि सरकार ईमानदारी से बताए कि पंजाब में नशे कहां तक बंद हुए हैं। 

गांधी ने कहा कि सरकार छोटे नशा तस्करों को तो पकड़ रही है लेकिन नशे के बड़े मगरमच्छों पर नुकेल नहीं कसी जा रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने खसखस और अफ़ीम की खेती करने के लिए एक संगठन तैयार किया है, जिसका वह समर्थन करते हैं। गांधी ने पंजाब सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि यदि अमरीका और इंगलैंड जैसे देश अफ़ीम की खेती करने की इजाज़त दे सकते हैं तो पंजाब क्यों नहीं। 

Vatika