केजरीवाल की जानकारी में हुए घोटालेः गांधी
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2017 - 04:15 PM (IST)

पटियाला: आम आदमी पार्टी से निकाले गए पटियाला के एम.पी. डा. धर्मवीर गांधी का कहना है कि आप की दिल्ली टीम ने पंजाब चुनावों के दौरान टिकटों के बदले 2 -3 सौ करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए डा. गांधी ने कहा कि यह सब भ्रष्टाचार आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जानकारी में ही हुए हैं। गांधी ने दिल्ली के नेताओं की तरफ से पंजाब में महिलाओं के साथ किए बुरे व्यवहार की भी जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही डा. गांधी ने कपिल मिश्रा की तरफ से केजरीवाल के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को सही ठहराया है।
पंजाब चुनाव में ‘आप’ नेताओं को सप्लाई की गई लड़कियां
आप में बचे घमासान के बीच सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने केजरीवाल के सांढू के लिए 50 करोड़ रुपए में जमीन की डील करवाई थी। वहीं पंजाब के संयोजक संजय सिंह पर भी उन्होंने कई संगीन आरोप लगाने के बाद ‘आप’ पी.ए.सी. ने कपिल मिश्रा को सस्पैंड कर दिया। वहीं संजय सिंह पर पंजाब के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि पंजाब में टिकटों के लेन-देन के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया। फार्म हाऊस में ‘आप’ नेताओं को टिकट के बदले दारू, पैसे और लड़कियां परोसी गईं। लोगों ने मुझे अमरीका से फोन करके बताया कि संजय सिंह के रिश्तेदार टिकटों के लिए अमरीका में पैसों की डील करते थे।