DRI ने करोड़ों की कीमत का विदेशी Gold किया जब्त, तस्कर ऐसे ला रहे थे वाहनों में छिपाकर

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 08:20 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पाराशर) : केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डी.आर.आई.) ने सोने की तस्करी करने वाले सिंडीकेट खिलाफ अहम कार्रवाई की है। इस दौरान गुहाटी तथा दीमापुर में 15.93 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया है। इसकी कीमत 8.38 करोड़ रुपए है। सोने की तस्करी कोड नाम 'गोल्ड ऑन दी हाईवे' से की जा रही थी। डी.आर.डी. अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए माओ, मणिपुर से गुवाहाटी, असम जा रहे तेल के 2 टैंकरों और एक ट्रक पर कड़ी नजर रखी। इन वाहनों को 12 मई 2022 की सुबह दीमापुर और गुवाहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों को एक साथ रोका गया।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021-22 में डी.आर.आई. देश भर में इसके कार्रवाई दौरान 405 करोड़ रुपए मूल्य का 833 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। इनमें से उत्तर पूर्वी राज्यों के डी.आर.आई. अत्यधिक संवेदनशील भारत-म्यांमार और भारत-बांग्लादेश सीमाओं से तस्करी के लिए 102.6 करोड़ रुपए मूल्य का 208 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। रोके गए वाहनों की गहन जांच के बाद 15.93 किलो वजन के 96 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए जो चतुराई से तीनों वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में छिपा कर रखे गए थे।

अभियान में सिंडिकेट के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और 3 वाहन जब्त किए गए हैं। डी.आर.आई. इंडिया द्वारा इस तरह की सफल जब्ती भारत की आर्थिक सीमाओं पर समझौता करने की कोशिश करने वालों के लिए एक बड़ी बाधा है। डी.आर.आई. ऐसे अपराधों के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News