कभी नहीं कटेगा चालान! आज ही Phone में Download करें ये Apps

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 06:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कई बार जल्दबाजी में घर से निकलते समय आप भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य जरूरी कागजात भूले होंगे। इस दौरान मन में चालान कट जाने का डर बना रहता है। आपको बता दें कि बिना फिजिकल ड्राइविंग लाइसेंस के भी आप लीगल तरीके से ड्राइविंग कर सकते हैं वह भी बिना चालान कटने के डर से। आप अपने डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी सरकार द्वारा बनाए गए DigiLocker और  mParivahan ऐप्स पर रख सकते हैं। इसे आप कभी भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को दिखा सकते हैं। 

DigiLocker ऐप को आधार कार्ड से लिंक कर आप इसमें अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी सेव कर सकते हैं। इसके चलते अगर आपको ट्रैफिक पुलिस लाइसेंस दिखाने के लिए कहती है तो आप DigiLocker ऐप पर उन्हें अपने लाइसेंस दिखा सकते हैं और इसे लीगल माना जाएगा।      

इसके साथ ही आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के mParivahan ऐप की मदद भी ले सकते हैं। इस ऐप पर न सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस बल्कि वाहन के रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट आदि की जानकारी होती। वहीं इस ऐप पर आप डॉक्यूमेंट्स लिंक करने पर बना इंटरनेट के भी अपने डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News