द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जे.एस. सैनी का निधन

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 10:03 AM (IST)

पटियालाः भारत के अनुभवी एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जोगिंदर सिंह सैनी का 90 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।

वह 1970 से 1990 के दशक के बीच कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच रहें। पंजाब के होशियारपुर जिले में एक जनवरी 1930 को जन्में सैनी 1954 में एथलेटिक्स कोच बने। वह 1990 में तत्कालीन भारतीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ के मुख्य कोच बने। भारतीय एथलेटिक्स में योगदान के लिए सैनी को 1997 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया। वह 1978 एशियाई खेलों में आठ स्वर्ण सहित 18 पदक जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News