भारत-पाक सरहद पर दाखिल हुआ ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर बरामद किए ईट के टुकड़े

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 02:30 PM (IST)

तरनतारन (सोनिया): भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान ड्रोन देखा गया। दरअसल, बी.ओ.पी. हवेलियन पी.एस.एस.ए. ख़ान में तैनात बी.एस.एफ के जवानों को किसी वस्तु के उड़ने की आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु भारतीय सीमा पर पहुंची तो  उस पर 19 राउंड फायर किए।

फायरिंग के बाद बी.एस.एफ. के जवानों की तरफ से सुबह के समय तलाशी मुहिम चलाई गई। इस दौरान उन्हें काले रंग की रस्सी के साथ बंधे एक ईंट के टुकड़े (लगभग 300 ग्राम) सहित एक ड्रोन (सफ़ेद रंग) की बरामद हुई। सूत्रों के  अनुसार उक्त ज़मीन गुरदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव की है। बी.एस.एफ. के जवानों ने उक्त सभी सामान को अपने कब्ज़े में ले लिया और इस मामलो की जांच करनी शुरू कर दी। 


 

Content Writer

Vatika