भारत-पाक सरहद पर 2 बार दाखिल हुआ संदिग्ध ड्रोन, BSF ने की फायरिंग

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 12:47 PM (IST)

खेमकरनः बी.एफ .एफ. बटालियन 71 के जवानों ने बी.ओ.पी. पीर बाबा डल्ल बी.पी.नंबर 136 /2 पुलिस थाना खालड़ा के पास भारत पाक सरहद पर पाकिस्तान से भारत की  तरफ़ आने वाली संदिग्ध और जटिल आवाज़ सुनी। आवाज़ सुनते ही सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों ने संदिग्ध वस्तु की तरफ 6 राउंड फायर किए, जिससे कुछ संदिग्ध वस्तु ड्रोन ने पाकिस्तान की ओर रूख कर लिया। 

इस घटना से तुरंत बाद सरहद की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। बी. एस.एफ. के जवानों की तरफ से चौकसी दौरान दोबारा बी.पी.नम्बर 136 /बी .ओ .पी. डल्ल से पाकिस्तान की तरफ़ जा रहे ड्रोन की आवाज़ सुनी गई। बी.एस.एफ. की हिट पार्टी ने संदिग्ध आवाज़ की तरफ लगभग 8 राउंड फायर किए। उल्लेखनीय है कि बी. ओ. पी. डल्ल बार्डर इलाका बी.एस.एफ. अमरकोट की बटालियन 103 के अधीन पड़ता है। ख़बर लिखे जाने तक किसी किस्म की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद आधिकारियों की तरफ से सर्च अभियान किया जा रहा है।
 

Content Writer

Vatika