भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर दागे बम

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 11:28 AM (IST)

तरनतारन (रमन): पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में दस्तक देने की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही। इसकी एक और ताजा मिसाल उस समय देखने को मिली, जब तड़के सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने दस्तक दे दी। इसी की आवाज सुनकर बी.एस.एफ. द्वारा जहां फायरिंग की गई, वहीं ईलू बम भी दागे गए। 

सूत्रों अनुसार जिले अधीन भारत-पाकिस्तान सरहद के सैक्टर अमरकोट में बी.ओ.पी. खालड़ा बैरीयर के पिल्लर नंबर 129/35 के जरिए सोमवार सुबह 3.23 पर पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने संबंधित आवाज सुनाई दी गई। इसके बाद सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. की 71 बटालीयन द्वारा हरकत में आते हुए जहां करीब 14 राऊंड फायरिंग की गई, वहीं 2 ईलू बम भी दागे गए। करीब 4 मिनट इलाके में आवाज सुनाई देने के बाद ड्रोन वापिस पाकिस्तान लौट गया। इस संबंधित जानकारी देते हुए डी.एस.पी. ने बताया क सोमवार सुबह थाना खालड़ा की पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा संदिग्ध इलाकों को सील करते हुए सरहद नजदीक कंडियाली तार में खेतों के अलावा अन्य स्थानों पर तलाशी मुहीम जारी है। 
 

Content Writer

Vatika