बाज नहीं आ रहा पाक, फिर भेजा बॉर्डर पर ड्रोन(PICS)

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 11:36 AM (IST)

अमृतसर(सागर): पाकिस्तान और आई.एस.आई. अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। बढ़ते कोहरे को देखते हुए आई.एस.आई. अपने ड्रोन भारतीय सीमा के पास सैन्य शिविरों में भेज रही है। पिछले बुधवार को तरनतारन के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। सुरक्षा बलों के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

सीमा सुरक्षा बल से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह भी करीब 7.45 बजे अमृतसर सेक्टर में पलमोरन सीमा चौकी के पास ड्रोन का पता चला। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने ड्रोन देखा, जवानों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल ड्रोन को जब्त कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन 6 फुट लंबा है। इसकी बैटरी 25000 एम.एच. के करीब बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहड्रोन करीब 25 किलो तक का वजन उठा सकता है। इसके अलावा इसमें खेप के लिए एक रिलीज मैकेनिज्म भी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal