भारत-पाक सरहद पर फिर से ड्रोन की दस्तक, बी.एस.एफ. ने लिया कब्जे में

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2024 - 11:40 PM (IST)

तरनतारन : पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा लगातार भारतीय क्षेत्र में ड्रोन की मदद से हैरोइन व हथियारों की खेप भेजी जा रही है। यह सिलसिला लगातार जारी है। बी.एस.एफ. व पंजाब पुलिस ने दोबारा भारत-पाक सरहद से 1 ड्रोन बरामद किया। थाना खालड़ा की पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. (डी.) अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस व बी.एस.एफ. को सूचना प्राप्त हुई थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में बी.ओ.पी. पीर बाबा नजदीक दस्तक दी है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खालड़ा की पुलिस व बी.एस.एफ. ने भारतीय क्षेत्र में सांझा तलाशी अभियान चलाया। तब अमर सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी बाबा बिधि चंद छीना के खेतों से ड्रोन बरामद हुआ। इस बरामदगी पर कार्रवाई करने के बाद थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 21 जनवरी की शाम भी पाकिस्तानी ड्रोन ने बी.ओ.पी. कलस नजदीक दस्तक दी थी। इस दस्तक पर कार्रवाई करते हुए थाना खेमकरण की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।

Content Editor

Subhash Kapoor