Photos: सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुई भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 01:50 PM (IST)

अमृतसर: भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी श्रवण कर सरबत के भले की अरदास की। 

इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, एस.जी.पी. जी. के प्रधान हरविंदर सिंह धामी और MP गुरजीत सिंह औजला सहित पंथक नेता मौजूद थे। 

इसके बाद राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग का दौरा किया और मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जलियांवाला बाग में विजिटर बुक में लिखा कि मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाएगा और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा। दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति ने दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल पर पूजा अर्चना की।

Content Writer

Vatika