नशे की लत ने बेटे को बनाया कातिल, पैसे नहीं मिलने पर उठाया यह कदम

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 05:13 PM (IST)

अमृतसर (सागर) : आजकल रिश्ते इतने दागदार बनते जा रहे हैं कि भाई-भाई और पुत्र पिता को मारते वक्त एक मिनट भी नहीं सोचते। इसी तरह का कत्ल का मामला आज अमृतसर में सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंडियाला गुरु इलाके में जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका पिता उसे नशा पूर्ति के लिए पैसे नहीं देता था। इस कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जंडियाला गुरु के डी.एस.पी. सुखविंद्रपाल सिंह ने बताया कि 30-4-2022 को मृतक हरबंस सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी जंडियाला की लाश संदिग्ध हालत में गांव नरैणगढ़ में से मिलने पर मृतक के लड़के रमनदीप सिंह के बयान पर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। 

जांच में पाया गया कि मृतक हरबंस सिंह का कत्ल उसके बड़े लड़के सतनाम सिंह ने किया है, जोकि नशे का आदी था और अक्सर ही अपने पिता से पैसों की मांग करता था। एक दिन सतनाम सिंह ने अपने पिता की सिलाई मशीन बेच कर नशा किया था और रात को सतनाम सिंह अपने पिता को मशीन वापस दिलाने का बहाना बना कर अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। इस दौरान दोनों के बीच तकरार हो गई थी जिस पर सतनाम सिंह ने अपने पिता हरबंस सिंह का कत्ल कर दिया था। पुलिस टीम की तरफ से इस कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के लड़के सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor