नशे की ओवरडोज ने लड़की को पहुंचाया अस्पताल, 5 साल से थी Drugs की लत

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:33 AM (IST)

बठिंडा(विजय): नशे का चलन इतना फैल चुका है कि इसकी चपेट में युवाओं के साथ-साथ अब लड़कियां भी आने लगी हैं। ऐसा एक मामला बठिंडा में देखने को मिला।

जानकारी अनुसार बंगी नगर रहने वाली 18 वर्षीय लड़की की नशे की ओवरडोज से हालत बिगड़ने लगी तो उसे सिविल अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया। पीड़िता को पिछले 4-5 साल से नशे की लत लगी थी, जो छूटने का नाम नहीं ले रही थी। नशे की लत से पीड़ित लड़के के परिजन भी चिंतित थे। उन्होंने नशा छुड़वाने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। शुक्रवार को लड़की ने नशे की ओवरडोज ले ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Vatika