पंजाब में ड्रग्ज रोको अभियान की सुपरविजन करेंगे 34 वरिष्ठ आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 10:19 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब सरकार ने राज्य के सभी जिलों में ड्रग्ज रोको अभियान की सुपरविजन करने के लिए पंजाब के 34 वरिष्ठ आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। पंजाब सरकार के सचिव, इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस व डी.आई.जी रैंक के अधिकारी समय-समय पर जिलों में जाकर वहां शुरू अभियान की जानकारी प्राप्त करके रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। राज्य सरकार की तरफ से जिन अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, उनका विवरण इस प्रकार है : 

जिला गुरदासपुर व पुलिस जिला बटाला राम सिंह आई.जी. इंटैलीजैंस पंजाब व विकास गर्ग रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग पंजाब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) बी. चंद्रशेखर आई.जी.पी. एस.टी.एफ.-कम-पटियाला जोन व रजत अग्रवाल सी.ई.ओ. पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वैस्टमैंट प्रोमोशन, लुधियाना व पुलिस जिला जगराओं व पुलिस जिला खन्ना प्रमोद बान आई.जी.पी., एस.टी.एफ. जालंधर जोन व डी.एस.पी. खरबंदा डायरैक्टर उद्योग व कॉमर्स पटियाला अमित प्रसाद, आई.जी.पी. काऊंटर इंजैलीजैंस पंजाब व बी. श्रीवास्तवा अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, श्री मुक्तसर साहिब व मानसा लक्ष्मीकांत यादव आई.जी.पी. क्राइम-3 पंजाब व एस.एस. गुज्जर कमिश्नर फिरोजपुर डिवीजन, जालंधर व जिला रूरल जालंधर अरुणपाल सिंह आई.जी.पी. क्राइम (लिटीगेशन) व राजकमल चौधरी कमिश्नर जालंधर डिवीजन, तरनतारन कुंवर विजय प्रताप सिंह आई.जी. क्राइम पंजाब व वरुण रुज्म एम.डी. मार्कफैड, अमृतसर व अमृतसर रूरल पुलिस जिला (मजीठा) राजेश कुमार जायसवाल आई.जी.पी. एस.टी.एफ. बॉर्डर जोन पंजाब व राहुल तिवाड़ी कमिश्नर-कम डायरैक्टर इम्प्लाइमैंट जैनरेशन एंड ट्रेनिंग, भटिंडा बलकार सिंह  सिद्धू आई.जी.पी. एस.टी.एफ. भटिंडा जोन व अमित कुमार एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन, फिरोजपुर मोहनीश चावला आई.जी.पी., आई.टी.एंड टी. पंजाब व बसंत गर्ग स्पैशल सैक्रेटरी रैवेन्यू, संगरूर व बरनाला अमर सिंह चाहल आई.जी.पी., आई.आर.बी. पटियाला व दीपइंद्र सिंह कमिश्नर पटियाला डिवीजन, फाजिल्का मुखविन्द्र सिंह छीना आई.जी.पी., पंजाब व मंजीत बराड़ एम.डी. मिल्कफैड, होशियारपुर जसकरण सिंह आई.जी.पी. पी.ए.पी. व सुश्री नीलिमा विशेष सचिव परसोनल पंजाब, मोगा अरुण कुमार मित्तल डी.आई.जी. प्रशासन पंजाब व परवीन कुमार थिंद स्पैशल सैक्रेटरी-कम-डायरैक्टर टैक्नीकल एजुकेशन व इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग कपूरथला, प्रदीप कुमार यादव डी.आई.जी. आई.टी. एंड टी. पंजाब व श्रीमती कविता डायरैक्टर टूरिज्म एंड कल्चर पंजाब, शहीद भगत सिंह नगर गुरशरण सिंह संधू डी.आई.जी. इंटैलीजैंस पंजाब व कुमार राहुल सचिव गृह व न्याय विभाग-कम-डायरैक्टर माइंस एंड जियोलॉजी तथा जिला पठानकोट बाबू लाल मीणा डी.आई.जी. क्राइम व सिब्बन सी. एम.डी. पंजाब एग्रो इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन।

swetha