24 किलो अफीम सहित 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 09:23 AM (IST)

बठिंडा/रामपुरा फूल(विजय/तरसेम): सी.आई.ए. स्टाफ-2 बठिंडा ने शुक्रवार को रामपुरा से 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से 24 किलो अफीम व एक कार बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

आई.जी. पुलिस एम.एफ. फारूकी अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम, जिसकी अगुवाई इंचार्ज तरजिंद्र सिंह कर रहे थे, को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम तस्कर रामपुरा क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अफीम भी हो सकती है। इस पर पुलिस टीम ने नजदीक पुल रजबाहा रामपुरा फूल से कंवलजीत सिंह कंवल (43) निवासी चिगमई रोंग ईस्ट इम्फाल (मणिपुर) हाल वासी गिल रोड लुधियाना और संजीव रोशन उर्फ प्रमोद गिरि (32) निवासी मौड़अगू जिला सैनापति (मणिपुर) को काबू कर लिया, जो सफेद रंग की कार डैटसन (पी.बी.-31, यू.-0623) में सवार थे।

तलाशी दौरान कार से 24 किलो अफीम बरामद हुई। उक्त दोनों मणिपुर से लाकर पंजाब में अफीम बेचने का धंधा करीब 6 महीनों से कर रहे थे और अब तक करीब 3 क्विंटल अफीम पंजाब में सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Vatika