पुलिस हिरासत में से भागे ड्रग स्मगलर Harbhajan Singh की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 03:11 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप):पुलिस हिरासत से फरार हुआ स्मगलर हरभजन सिंह उर्फ भजन उर्फ बिट्टू पुत्र लाल सिंह निवासी गांव निहाला किलचा  मारा गया है। वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह की गोली से इसी गांव के बगा सिंह पुत्र चांदी सिंह वासी निहाला किलचा की भी मौत हो गई।  शव  पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखे गए है। जानकारी अनुसार हरभजन सिंह उर्फ भजन फिरोजपुर
 के सीमावर्ती गांव निहाला किलचा में रहता था।

उसके पाकिस्तानी स्मगलरों  के साथ नजदीकी संबंध थे । वह भारी मात्रा में हैरोइन की खेप मंगवाता था और  सप्लाई करता था। ए.आई.जी अमृतसर रच्छपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसे व उसके परिवार को हैरोइन की बड़ी खेप के साथ  पकड़ा था। हरभजन को शक था कि बगा सिंह उसकी  सूचनाएं पुलिस को देता है। इसी रंजिशन के चलते गत रात्रि भगौड़े तस्कर हरभजन सिंह ने  बगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस  सूत्रों के अनुसार घायल हुए बगा सिंह ने भी हरभजन सिंह पर गोली चला दी। इसके चलते दोनों की की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को पेशी भुगतने के बाद पुलिस पर फायरिंग हरभजन के साथी उसे छुड़ा कर ले गए थे। 

पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार
 110 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 22 किलो हैरोइन रिक्वरी के केस में गिरफ्तार हरभजन सिंह उर्फ भजन तस्कर को नाभा की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। उसे 18 अगस्त 2018 को फिरोजपुर की अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। नाभा वापिस जाते समय पुलिस पार्टी घल्लखुर्द एरिया में खाना खाने के लिए रुक गए।  जहां मोटरसाईकिलों पर उसके साथी आए और फिल्मी स्टाइल में वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करक हरभजन सिंह को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। 

swetha