नशे ने खा लिया जवान बेटा, नहीं देखा जा रही थी रोते-बिलखते मां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 03:43 PM (IST)

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के नजदीक गांव आलेवाला में नशे के ओवरडोज इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का शव खेत में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पिता गुरसेवक सिंह निवासी आलेवाला ने बताया कि उसके बेटे गुरजीत सिंह (22) को गांव के ही कुलविंदर सिंह, बिकर सिंह निवासी आलेवाला व गुरविंदर सिंह, निवासी मासीके द्वारा नशे पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों द्वारा गांव में सरेआम नशा बेचा जा रहा है।

गुरसेवक सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्तियों के कारण उसका बेटा नशे का आदी हो गया और आज नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही मल्लांवाला थाने की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। मृतक के पिता गुरसेवक सिंह और गांव के प्रमुख लोगों ने बताया कि गांव में सरेआम नशे संबंधी पुलिस थाना मल्लांवाला, डी.एस.पी. जीरा जिला पुलिस प्रमुख फिरोजपुर और मुख्यमंत्री पंजाब को भी लिखित शिकायत पत्र भेजा गया है, लेकिन उक्त नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी के चलते आज गुरजीत सिंह को नशे रूपी राक्षस ने निगल लिया है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि अगर सरकार और प्रशासन गांव से नशे को नहीं रोक सकता तो  पंजाब की रब्ब ही रक्षक है।  ग्रामीणों ने आलेवाला गांव के कुछ नशा का कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस के साथ मिलीभगत करके नशा बेचने का आरोप लगाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News