नशे ने उजाड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से 2 बच्चों के पिता की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 12:34 PM (IST)

मोगा(कशिश): पंजाब में नशा रोकने की सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इससे होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  नशे के ओवरडोज से हर रोज युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। ऐसा ही मामला मोगा का सामने आया है, जहां 2 बच्चों के बाप की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

मृतक की पहचान रविंदर सिंह (28) जो मोगा के गांव ढोले वाला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह नहाने के लिए बाथरूम में गया था, जहां उसने नशे का टीका लगाया। ओवरडोज होने के कारण रविंदर की तबियत बिगड़ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News